जंगल का राजा lion 🦁 एक मांसाहारी जानवर हैं lion मांस खाता हैं। lion बकरी, हिरण, खरगोश आदि जानवरो का शिकार करके khata hai.
lion ka vaigyanik naam (Scientific name) kya hai
Lion का वैज्ञानिक नाम Panthera leo होता है, lion को हिंदी में शेर कहते है।
शेर का scientific name – पैंथेरा लियो (Panthera leo)
शेर किस जानवर से डरता है Lion kis se darta hai
शेर (lion) हाथी और दरियाई घोड़ों जैसे बड़े जानवरों से डरता है, हाथियों का झुंड के सामने आता देखते ही शेर दूर चला जाता है।
भारत में सबसे ज्यादा शेर कहां पाए जाते हैं
भारत में सबसे ज्यादा शेर गुजरात के Gir forest में पाए जाते है, “एशियाई शेर” (Asiatic lion) शेरों की एक प्रजाति है जो दुनिया भर में केवल भारत के गुजरात राज्य के गिर जंगलों में पाई जाती है।
विश्व में सबसे ज्यादा शेर किस देश में पाए जाते हैं
विश्व में सबसे ज्यादा शेर “तंजानिया” देश में पाए जाते है।
विश्व के किस देश में शेर और बाघ दोनों पाए जाते है
दुनिया में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां शेर और बाघ दोनों पाए जाते है, विशेष रूप से यहां एशियाई शेर और बंगाल के बाघ मिलते है।
Sher (lion) ki umar Kitni hoti hai
शेर की औसत उम्र लगभग 10 से 15 साल होती है 10 साल की उम्र होने के बाद शेर कमजोर होने लगते है और फिर उनकी मृत्यु हो जाती है।
जबकि, जंगली शेरो की तुलना में पालतू बनाये गए या पिंजरों में रखे गए शेरो की औसत आयु अधिक होती है क्याेंकि यह उनकी अच्छी देखभाल होती है इस कारण कैद मे रखे हुए शेर की औसत उम्र 20 से 25 साल तक होती है।
Lion Facts In Hindi | शेर से जुड़ी रोचक जानकारी
शेरों के समूह में खाने को व्यवस्था का कार्य शेरनी का होता है इसलिए 90% शिकार शेरनी करती है और शेर अपने बच्चे और इलाके की रक्षा करते है
शेर की दहाड़ को 8 किलोमीटर दूर से भी सुना जा सकता है।
शेर की पैरों की संरचना इस प्रकार की होती हैं की जब शेर जमीन पर चलता है तो उसकी एड़ी जमीन को नहीं छूती।
नर शेर की गर्दन पर घने बाल होते है जबकि मादा शेर की गर्दन पर बाल नहीं होते है।
एक जवान शेर लगभग 80 K.M. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।
शेर अपना ज्यादातर समय आराम करते हुए बिताते है
शेर एक दिन में 20 घंटे तक सो सकता है।
एक व्यस्क शेर के शरीर का भार आमतौर पर नर के लिए 150-250 किलोग्राम और मादा शेर का वजन 120-182 किलोग्राम तक होता है
मादा शेर उन नरों के साथ संभोग करना पसंद करती हैं जिनके अयाल (गर्दन के बाल) सबसे लंबे और गहरे रंग के होते हैं।
नर शेर को Lion और शेरनी को Lioness कहते है।
शेरों के समूह को Prides कहते है।
शेर अंधेरे में मनुष्य से आठ गुना बेहतर देख सकते हैं इसकी वजह से उन्हें रात में शिकार करने में मदद मिलती हैं।
शेर अपनी आँखों को एक तरफ से दूसरी तरफ अच्छी तरह से नहीं घुमा सकते हैं, इसलिए जब उन्हें अलग-अलग दिशाओं में देखना होता है तो उन्हें अपना पूरा सिर हिलाना पड़ता है।
शेरों की सुनने की क्षमता बहुत तेज होती है।
शेर अपने चारों ओर की आवाज़ सुनने के लिए अपने कानों को अलग-अलग दिशाओं में मोड़ सकते हैं और एक मील दूर से अपने शिकार को सुनने में सक्षम होते हैं।
शेर की जीभ सैंडपेपर की तरह खुरदरी होती है।
शेर एक बार में लगभग 36 फीट लंबी छलांग लग सकता है।
नर शेर मादाओं की तुलना में बहुत बड़े और भारी होते है।
शेर अपने जबड़ों को 28 सेंटीमीटर तक खोल सकते है।